श्रद्धा और आस्था की चुनरी यात्रा में उमड़ा शहर, 111 मीटर चुनरी माँ जालपा चौसठ योगिनी को की अर्पित

श्रद्धा और आस्था की चुनरी यात्रा में उमड़ा शहर, 111 मीटर चुनरी माँ जालपा चौसठ योगिनी को की अर्पि
कटनी। शहर के विख्यात माँ जालपा की ऐतिहासिक और भव्य ‘आस्था की चुनरी यात्रा’ का साक्षी आज शहर बना। जालपा मंदिर विकास समिति और महिला मंडल द्वारा इस वर्ष माँ जालपा का 21वां वार्षिकोत्सव और 64 योगिनी स्थापना का 14 वां वर्ष पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आगामी माँ जालपा को 111 मीटर लंबी चुनरी के साथ मां पालकी में भक्तों को दर्शन देने निकली थी। स्टेशन रोड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई। 111 मीटर लंबी चुनरी यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, झंडा बाजार, सुक्खन चौक, शेर चौक, आजाद चौक और चांडक चौक होते हुए जालपा मंदिर पहुँची। माता रानी आकर्षक पालकी में विराजित रही। बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा पूरी यात्रा के दौरान भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। चुहरी यात्रा ।
मार्ग में श्रद्धालु रंगोली सजाकर, कलश और दीप प्रज्वलित कर चुनरी यात्रा का स्वागत शहर की धर्मप्रिय जनता ने किया। इस अवसर मंदिर समिति के लालजी पंडा की अध्यक्षता और राजू अग्रवाल, प्रेम प्रकाश दीक्षित, मामा त्रिपाठी, बबलू चौदहा, जमुना बिचपुरिया, मंजू तोलासरिया, अर्चना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और महिला मंडल की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।








