कैमोर में 613 यूनिट रक्त दान कर रचा कीर्तिमान,अडानी फाउंडेशन द्वारा आयोजत किया गया था शिविर

कैमोर में 613 यूनिट रक्त दान कर रचा कीर्तिमान,अडानी फाउंडेशन द्वारा आयोजत किया गया था शिवि
कैमोर -अदाणी सीमेंट बिजनेस एवं अदाणी फाउंडेशन, कैमोर व अमेहटा सीमेंट वर्क्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान अभियान ने सेवा,समर्पण और मानवता का एक नया अध्याय लिख दिया। कैमोर एवं अमेहटा में आयोजित इस भव्य रक्तदान शिविर में कुल 613 यूनिट रक्तदान किया गया,जो कटनी जिले में एक नया कीर्तिमान बन गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ अदाणी सीमेंट बिजनेस के चीफ़ प्लांट मैनेजर सुदीप्ता मंडल,कैमोर नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती पलक नमित ग्रोवर सहित समस्त पार्षदगण,लेडीज क्लब अध्यक्षा मोमिता मंडल,अमेहटा प्लांट हेड मोहन सिंह राठौर,क्लस्टर एच.आर. हेड दिनेश पाठक,ओएचसी हेड डॉ. शोमा श्रीवास्तव, सी.एस.आर.क्लस्टर हेड ऐनेट एफ.बिश्वाश,अमेहटा एच.आर.हेड नितिन बत्रा तथा अमेहटा ओएचसी इंचार्ज डॉ.महेश बिश्नोई की गरिमामयी उपस्थिति में रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ।
इस मेगा रक्तदान अभियान में कैमोर एवं अमेहटा प्लांट प्रबंधन की संपूर्ण टीम,इंटक एवं बी.एम.एस. यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, कैमोर नगर परिषद के प्रतिनिधि, आसपास के ग्रामों के सरपंच, गणमान्य नागरिक तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। समाज के विभिन्न वर्गों की इस अभूतपूर्व भागीदारी ने रक्तदान शिविर को ऐतिहासिक सफलता प्रदान की।
कटनी ब्लड बैंक टीम का रहा महत्वपूर्ण योगदान
रक्त संग्रहण एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं के सफल संचालन में कटनी ब्लड बैंक से आई विशेषज्ञ टीम का सराहनीय योगदान रहा। रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की गई ताकि उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य मानकों की पूर्ण सुनिश्चितता हो सके।
रक्तदान उपरांत सभी रक्तदाताओं को ऊर्जा पेय एवं जलपान उपलब्ध कराया गया। साथ ही अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डाॅ. प्रीति जी अदाणी के हस्ताक्षरयुक्त प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। रक्तदाताओं को आकर्षक उपहार स्वरूप क्रैश हेलमेट, बॉटल एवं छतरी भी भेंट किए गए।
आभार और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में प्रत्येक रक्तदाता को उपहार स्वरूप क्रैश हेलमेट प्रदान कर यह संदेश दिया गया कि “जैसे रक्तदान किसी का जीवन बचाता है, उसी प्रकार सड़क सुरक्षा भी अनमोल जीवन की रक्षा करती है।” शिविर में स्थापित सेल्फी प्वाइंट, आकर्षक उपहार एवं विशेष प्रशस्ति-पत्र रक्तदाताओं और आगंतुकों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं ने रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रतिभागियों ने रक्तदान को केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन बताया। इस अभियान ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अदाणी सीमेंट बिजनेस के चीफ़ प्लांट मैनेजर सुदीप्ता मंडल ने अपने संबोधन में कहा….
“हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में 613 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में योगदान दिया है। रक्तदान मानव सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। अदाणी समूह सदैव समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। इस शिविर में मिली अभूतपूर्व जनभागीदारी यह साबित करती है कि जब समाज एकजुट होकर किसी नेक उद्देश्य के लिए आगे बढ़ता है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में प्लांट ओएचसी, एच.आर. विभाग, अदाणी फाउंडेशन, अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, इंटक एवं बी.एम.एस. यूनियन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा राहत समर्पण सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
आयोजकों ने रक्तदान शिविर को मिली अभूतपूर्व सफलता पर सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज सेवा और मानव कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया।








