Latest

The Bluff Film Of Priyanka Chopra Announced: प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म ‘द ब्लफ’ में कार्ल अर्बन के साथ जमेगी जोड़ी

The Bluff Film Of Priyanka Chopra Announced: प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म 'द ब्लफ' में कार्ल अर्बन के साथ जमेगी जोड़ी

The Bluff Film Of Priyanka Chopra Announced: प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म ‘द ब्लफ’ में कार्ल अर्बन के साथ जोड़ी जमेगी। प्रियंका ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई मनोरंजक फिल्म ‘द ब्लफ’ की घोषणा कर दी है।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके पास कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है, वहीं अब अभिनेत्री ने अपनी एक और नई हॉलीवुड फिल्म की घोषणा कर दी है। । हालांकि, बीते कुछ समय से ये खबरें सामने आ रही थीं कि अभिनेत्री ने यह फिल्म साइन की है, लेकिन अब उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए आधिकारिक तौर पर इस पर मुहर लगा दी। फिल्म में प्रियंका हॉलीवुड अभिनेता कार्ल अर्बन के साथ अभिनय करेंगी।

 

प्रियंका ने साझा किया पोस्ट

प्रियंका की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ‘द ब्लफ’ का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स करेंगे। हिट फिल्म ‘बॉब मार्ले: वन लव’ के सह-लेखन के बाद उन्हें लोकप्रियता मिली थी, इस फिल्म ने दुनिया भर में 120 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की थी। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा किया और लिखा, ‘कभी-कभी हमें आशा होती थी कि यदि हम जिंदा रहे और अच्छे रहे तो भगवान हमें समुद्री डाकू बनने की अनुमति देंगे।’

फिल्म की कहानी

वहीं बात करें ‘द ब्लफ’ की कहानी के बारे में तो यह 19वीं सदी के कैरेबियन पर आधारित है और एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी है। प्रियंका चोपड़ा समुद्री डाकू की भूमिका निभाएंगी। फिल्म की कहानी परिवार की रक्षा करने के इर्द-गिर्द भी घूमती है। निर्माता फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म का निर्माण एजीबीओ के एंथोनी रूसो, जो रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टोट और माइकल डिस्को द्वारा किया जाएगा।

प्रियंका की आने वाली फिल्मों

वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्मों के बारे में तो ‘द ब्लफ’ के अलावा अभिनेत्री के पास कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनमें जॉन सीना के साथ ‘हेड ऑफ स्टेट’ और ‘सिटाडेल 2’ शामिल हैं। प्रियंका अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जी ले जरा’ के जरिए बॉलीवुड में भी वापसी करेंगी।

Back to top button