Site icon Yashbharat.com

Test Cricket INDvs SA: 55 रन पर ऑलआउट हुई साउथ अफ्रीका तो टीम इंडिया 153 रन पर पैवेलियन वापस

03 01 2024 indtestsa

Test Cricket South Africa vs India: भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच काफी रोमांचक हो गया है। साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद टीम इंडिया 153 रन पर ढेर हुई। अफ्रीका के दूसरी पारी में कप्तान डीन एल्गर 12 रन पर आउट हुए। वह मुकेश कुमार की गेंद पर विराट कोहली को कैच दे बैठे। यह एल्गर के टेस्ट करियर का आखिरी मैच है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी का स्कोर 62/3 रहा। मुकेश ने दो और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिएष

11 गेंद पर गिरे 6 विकेट

भारत ने चार विकेट पर 111 रन बना लिए थे। चाय ब्रेक के बाद 152 रन के स्कोर पर 6 विकेट खो दिए। 34वें ओवर में लुंगी एनगिडी ने तीन विकेट लिए। पहली गेंद पर केएल राहुल (8 रन), तीसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा (0) और पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह (0) पर लुंगी का शिकार बने। टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक विराट कोहली ने 46 रन बनाए।

छह बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता

भारतीय को पहली पारी में झटका 17 रन के स्कोर पर लगा। ओपनर यशस्वी जयसवाल शून्य पर रबाडा का शिकार बने। कप्तान रोहित शर्मा (39) और शुभमन गिल (36 रन) बनाए। श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर निराश किया और बिना खाता खोले बिना चलत बने। 153 रन पर टीम का पांचवां विकेट गिरा। फिर इसी स्कोर पर पूरी टीम सिमट गई। आखिरी 6 बल्लेबाज कोई भी रन जोड़ नहीं पाए।

टेस्ट इतिहाल में 8वीं और भारत के लिहाज से दूसरी बार ऐसा हुआ जब 6 बैट्समैन शून्य पर आउट हुए। इससे पहले 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के छह बल्लेबाज बिना रन बनाए पवेलियन लौटे थे।

Exit mobile version