LatestSportsअंतराष्ट्रीयक्रिकेटखेलराष्ट्रीय

AUS vs SA Live: 137 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा, तबरेज शम्सी ने मैक्सवेल को आउट किया

AUS vs SA Live: 137 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा, तबरेज शम्सी ने मैक्सवेल को आउट किया। आज वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से है।

SA vs AUS Semi Final

यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई और आज यह तय हो जाएगा कि खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया के सामने कौन सी टीम होगी। जब दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया लीग स्टेज में भिड़े थे तो तेम्बा बावुमा की टीम ने कंगारुओं को करारी शिकस्त दी थी। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं।

AUS vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा
137 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। तबरेज शम्सी ने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया। मैक्सवेल ने पांच गेंद में एक रन बनाया। अब स्टीव स्मिथ के साथ जोस इंग्लिस क्रीज पर हैं। 25 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 141/5 है।

AUS vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा
133 रन पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा है। तबरेज शम्सी ने मार्नस लाबुशेन को आउट किया। लाबुशेन ने 31गेंद में 18 रन बनाए। शम्सी ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में फंस सकती है।

AUS vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा
107 रन पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा है। ट्रेविस हेड 48 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। केशव महाराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109/3 है।

AUS vs SA Live: ट्रेविस हेड का अर्धशतक
ट्रेविस हेड ने 40 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। दो विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है।

AUS vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा
61 रन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का दूसरा विकेट गिरा है। मिचेल मार्श खाता खोले बिना आउट हो गए। कगिसो रबाडा की गेंद पर डुसेन ने शानदार कैच पकड़ा। अब ट्रेविस हेड के साथ स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 68/2 है।

AUS vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा
60 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा है। डेविड वॉर्नर 18 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एडेन मार्करम ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

AUS vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू
213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर की जोड़ी क्रीज पर है। पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 39/0 है।

AUS vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका की टीम 212 रन पर सिमटी
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 121 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा 101 रन डेविड मिलर ने बनाए। क्लासेन ने 47 रन की पारी खेली। कोइत्जे ने 19 रन बनाए। मार्करम और रबाडा ने 10-10 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने दो-दो विकेट लिए। अब फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 213 रन की जरूरत है।

AUS vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा
203 रन पर दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा है। डेविड मिलर 116 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस ने उन्हें ट्रेविस हेड के हाथों कैच कराया। अब कगिसो रबाडा और तबरेज शम्सी क्रीज पर हैं। ये दोनों अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

AUS vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा
191 रन पर दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा है। केशव महाराज आठ गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिचेल स्टार्क ने उन्हें स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया।

AUS vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा
गेराल्ड कोइत्जे 39 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पैट कमिंस ने उन्हें जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया।

AUS vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 रन के पार
छह विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। गेराल्ड कोइत्जे और डेविड मिलर के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। अब दक्षिण अफ्रीका के पास 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने का मौका है। हालांकि, इसके लिए मिलर को बड़ी पारी खेलनी होगी।

AUS vs SA Live: डेविड मिलर का अर्धशतक
डेविड मिलर ने 70 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी जुझारू पारी के चलते दक्षिण अफ्रीका का स्कोर छह विकेट पर 120 रन के पार जा चुका है। अब उनकी कोशिश पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर बड़ा स्कोर बनाने की होगी।

AUS vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका के छह विकेट गिरे
119 रन पर दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट गंवा दिए हैं। मार्को यानसेन खाता खोले बिना आउट हो गए। ट्रेविस हेड ने पहली ही गेंद पर उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब डेविड मिलर के साथ गेराल्ड कोइत्जी क्रीज पर हैं।

AUS vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी
119 रन पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ट्रेविस हेड ने हेनरिच क्लासेन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। क्लासेन ने 48 गेंद में 47 रन बनाए। हेड ने उन्हें बोल्ड किया।

Back to top button