FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय
Termination Order For Lady Judge: MP में 6 महिला जजों की सेवाएं समाप्त

मध्य प्रदेश शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग ने मध्यप्रदेश में नवनियुक्त है महिला जजों की सेवाएं समाप्त कर दी। सभी महिला जज परिविक्षाधीन थी। बताया गया है कि परिवीक्षा अवधि का निर्वहन संतोषजनक नहीं कर पाने के कारण यह कार्रवाई हुई है।
इन महिला जजों की सेवाएं समाप्त की गई
– सुश्री सरिता चौधरी द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश उमरिया।
– सुश्री रचना अतुलकर जोशी द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश त्योंथर रीवा।
सुश्री प्रिया शर्मा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश डॉ अंबेडकर नगर इंदौर।
– सुश्री सोनाक्षी जोशी पंचम अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश मुरैना।
सुश्री आदित्य कुमार शर्मा पंचम व्यवहार न्यायाधीश टीकमगढ़।
– सुश्री ज्योति बरखड़े व्यवहार न्यायाधीश टिमरनी हरदा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई
मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की अनुशंसा एवं अन्य प्रशासनिक औपचारिकताओं के बाद सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है। मध्यप्रदेश में शायद पहली बार है जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में महिला जजों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। संख्या अधिक होने के कारण यह मामला चर्चा का केंद्र भी बन गया है।








