Site icon Yashbharat.com

मध्य पूर्व में तनाव: इस्राइल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से मध्य पूर्व में अशांति

hezbollah hits israel missile

मध्य पूर्व में तनाव: इस्राइल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से मध्य पूर्व में अशांति। लेबनान के खिलाफ इस्राइल के हमले लगातार जारी हैं। इस्राइल ने मध्य बेरुत में दूतावासों और सरकारी मुख्यालय के पास रॉकेट दागे। अलजजीरा के मुताबिक दो रॉकेट घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र जौक अल-ब्लाट पर गिरे। हमला लेबनानी सरकार के मुख्यालय और एक शिया मस्जिद के पास हुआ।

चिकित्सा जगत में नई मिसाल: एम्स भुवनेश्वर के डॉक्टरों ने 80 मिनट रुके दिल को दोबारा धड़काया

लेबनान में पश्चिमी एशिया के लिए बने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग की इमारत के पास धुआं उठता देखा गया। इलाके में एंबुलेंस के सायरन गूंज रहे थे। हमले में घायलों को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। मध्य पूर्व में तनाव: इस्राइल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से मध्य पूर्व में अशांति

Exit mobile version