ईरान के गैस ठिकानों पर हमले से टेंशन हाई, Donald Trump बैकफुट पर; इजराइल को रोका
ईरान के गैस ठिकानों पर हमले से टेंशन हाई, Donald Trump बैकफुट पर; इजराइल को रोका

ईरान के गैस ठिकानों पर हमले से टेंशन हाई, Donald Trump बैकफुट पर; इजराइल को रोका। न्मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। Iran ने एक साथ कई देशों के गैस ठिकानों पर हमले कर दिए, जिससे पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है।
ईरान के गैस ठिकानों पर हमले से टेंशन हाई, Donald Trump बैकफुट पर; इजराइल को रोका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने Ras Laffan Industrial City (कतर) पर भी मिसाइल हमला किया। यह दुनिया के सबसे बड़े गैस प्रोसेसिंग हब में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में एलएनजी सप्लाई होती है।
इसी बीच Donald Trump ने बयान जारी कर कहा कि अब Israel ईरान के किसी भी गैस या तेल ठिकाने पर हमला नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पहले इस कार्रवाई की जानकारी नहीं थी और कतर को “निर्दोष” बताया।
हालांकि, अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के South Pars Gas Field पर हमले के लिए पहले व्हाइट हाउस से मंजूरी दी गई थी। बाद में कतर की नाराजगी के चलते ट्रंप ने अपना रुख बदल लिया।
बताया जा रहा है कि कतर के प्रधानमंत्री ने हमले के बाद अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क कर कड़ी नाराजगी जताई, जिसके बाद हालात को संभालने के लिए ट्रंप को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा।
क्यों अहम है मामला?
रास लाफान दुनिया के सबसे बड़े गैस प्रोसेसिंग केंद्रों में शामिल है। अगर यहां कामकाज प्रभावित होता है, तो इसका असर अमेरिका, यूरोप और एशिया तक पड़ सकता है।








