Teacher Final Seniority List of उच्च माध्यमिक शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार
Teacher Final Seniority List उच्च माध्यमिक शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा फाइनल पब्लिकेशन से पहले दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित किए गए हैं। सभी उच्च माध्यमिक शिक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से सूची का अवलोकन कर सकते हैं और यदि कोई आपत्ति है तो भोपाल आकर प्रस्तुत कर सकते हैं। लास्ट डेट 16 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है।
Final Seniority List of
केके द्विवेदी संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को परिपत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि दिनांक 1 अप्रैल 2022 की स्थिति में उच्च माध्यमिक शिक्षक संवर्ग की अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर संचालनालय स्तर पर पदक्रम सूची तैयार की गई है। जिसका अंतिम सूची प्रकाशन किया जाना है।

