राष्ट्रीय
TCS, Infosys, Wipro और HCL में Job Recruitment:: IT कंपनियों में 160000 फ्रेशर्स की भर्ती,
किसी अच्छी कंपनी में नौकरी का इंतजार कर रहे फ्रेशर्स के लिए गुड न्यूज़ है। भारत की 4 दिग्गज आईटी कंपनियां (TCS, Infosys, Wipro और HCL) Pदीपावली के बाद रिक्रूटमेंट शुरू करने जा रही हैं और 2022 में 160000 फ्रेशर्स का रिक्रूटमेंट करने वाली हैं।
यह संख्या और भी बढ़ सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कंपनियों को नई-नई डील मिल रही है।
भारत में फ्रेशर्स के लिए नौकरी के अवसर बढ़ रहे हैं
देश की 4 बड़ी आईटी कंपनियों टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस (Infosys), विप्रो (Wipro) और एचसीएल (HCL) ने फ्रेशर्स की हायरिंग के मामले में अपना स्टेटमेंट चेंज किया है।
पहले 2022 में 120000 फ्रेशर्स को जॉब देने की बात कही थी लेकिन अब यह अनुमानित संख्या बढ़ाकर 160000 कर दी गई है। यदि इस ट्रेंड को स्टडी करें तो दूसरी कई कंपनियों में भी इसी तरह फ्रेशर्स के लिए नौकरी के अवसर पैदा हो रहे हैं।
4 बड़ी आईटी कंपनियों को पुराने कर्मचारियों ने रिजाइन किया
भारत के आईटी सेक्टर में फिलहाल 46 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं जिनका 25% से ज्यादा उपरोक्त चार कंपनियों में है। पिछले 6 महीनों में इन चारों कंपनियों ने एक लाख से ज्यादा रिक्रूटमेंट किए हैं। इनमें फ्रेशर और एक्सपीरियंस दोनों शामिल है। बड़ी बात यह है कि सभी कंपनियों को इस साल बड़ी डील हाथ लगी है परंतु उनके एक्सपीरियंस कर्मचारी तेजी से कंपनियों को रिजाइन कर के जा रहे हैं। यही कारण है कि फ्रेशर्स के लिए जॉब अपॉर्चुनिटी बढ़ती जा रही है।
आईटी कंपनी इंफोसिस में 45000 फ्रेशर्स की भर्ती
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस ने इस वित्त वर्ष में 45,000 फ्रेशर्स की भर्ती करने की बात कही है। पहले उनसे यह संख्या 35,000 बताई थी। लेकिन बढ़ती मांग और एट्रीशन रेट के चलते उसे ज्यादा लोगों को भर्ती करना पड़ रहा है। इसी तरह विप्रो अब 17,000 लोगों की भर्ती करेगी। पहले उसने इस वित्त वर्ष में 12,000 लोगों को भर्ती करने की बात कही थी। दोनों कंपनियों में एट्रिशन रेट 20 फीसदी पहुंच गया है। विप्रो की अगले वित्त वर्ष में 25,000-30,000 फ्रेशर्स की भर्ती करने की योजना है।
TCS- पहले 43000 पद रिक्त थे, अब 78000 वैकेंसी
देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी टीसीएस ने पिछले हफ्ते कहा कि वह इस वित्त वर्ष में 78,000 लोगों की भर्ती करेगी। पहले उनसे 43,000 लोगों की भर्ती करने की बात कही थी। कंपनी में एट्रिशन रेट पहली तिमाही में 8.6 फीसदी से बढ़कर 11.9 फीसदी पहुंच गई है। HCL ने सितंबर तिमाही में 11,135 लोगों को भर्ती किया जो पिछली 24 तिमाहियों में सबसे अधिक है।








