Tata के IPO पर टूटे निवेशक, 20 साल बाद मचा रहा धमाल… दूसरे दिन 14.85 गुना भरा

ipo

Tata Technologies IPO: टाटा ग्रुप (Tata Group) के IPO की इस समय पूरे बाजार में चर्चा हो रही है. टाटा टेक्‍नोलॉजीज के आईपीओ पर बोली लगाने के लिए निवेशक टूट पड़े है. आईपीए आने के कुछ घंटे में ही फुल सब्सक्राइब हो गया था. पहले दिन आईपीओ 6.54 गुना भर गया था. वहीं, दूसरे दिन की बात करें तो आज कंपनी का आईपीओ 14.85 गुना सब्सक्राइब्ड हो गया है.

करीब दो दशक में टाटा समूह की किसी कंपनी का यह पहला आईपीओ है. इसके पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का आईपीओ वर्ष 2004 में आया था. इस आईपीओ को लेकर बाजार में काफी चर्चा देखने को मिल रही है.

इसे भी पढ़ें-  केरल के कोल्लम में सनसनीखेज मामला: 16 साल की नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में मुस्लिम धर्म गुरु व व्लॉगर गिरफ्तार; हबीबिया इस्लामिक अकादमी सील