अवैध रेत खनन पर टास्क फोर्स की ताड़बतोड़ कार्यवाही जारी,अवैध खनिज परिवहन पर आधा दर्जन वाहन जब्त

Picsart 25 12 20 20 33 39 698

अवैध रेत खनन पर टास्क फोर्स की ताड़बतोड़ कार्यवाही जारी,अवैध खनिज परिवहन पर आधा दर्जन वाहन जब्

कटनी।कलेक्टर  आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले भर में अवैध खनन,परिवहन और भंडारण पर कार्यवाहियां की जा रही है ।इसी कड़ी में शनिवार को खनिज और पुलिस विभाग द्वारा रेत खनन की सूचना मिलने पर तहसील ढीमरखेड़ा में कड़ी कार्यवाही की गई ।जिसमे ग्राम सगमा ,दशरमन के पास से चार ट्रेक्टर जब्त किए गए।

सभी में कार्यवाही कर सुरक्षित पुलिस चौकी सिलोंडी में खड़ा कराया गया। इसके अलावा दो वाहन मार्बल खंण्डा और मार्बल ब्लॉक का ईटीपी से अतिरिक्त मात्रा का परिवहन करते हुए जब्त किया गया।जिन्हें स्लीमनाबाद पुलिस थाने में सुरक्षार्थ सौंपा गया है।

टास्क फोर्स की संयुक्त कार्यवाही में उप संचालक खनिज रत्नेश दीक्षित,सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा , खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते ,सिपाही ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस थाना प्रभारी अभिषेक चौबे की सराहनीय भूमिका रही । टास्क फोर्स द्वारा आगामी समय में जिले कि अन्य तहसीलों में भी ज्वॉइंट ऑपरेशन जारी रखा जाएगा ।

इसे भी पढ़ें-  रीवा पुलिस की अफीम तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: बोलेरो नियो में अफीम की तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार; लटियार मोड़ पर घेराबंदी कर 45 ग्राम अफीम जब्त