Latest

ऊपरी चक्कर बता तांत्रिक ने महिला को दी यातनाएं, अब हुआ ऐसा

ऊपरी चक्कर बता तांत्रिक ने महिला को दी यातनाएं, अब हुआ ऐसाए  आगरा की रहने वाली महिला को आए दिन दर्द की शिकायत रहती थी. उसने घरेलू उपचार भी किए थे, लेकिन उसे दर्द से राहत नहीं मिली. महिला के जेठ-जिठानी ने उसे तांत्रिक के बारे में बताया. वह उनके साथ तांत्रिक को दिखाने पहुंची थी. वहां उसको इलाज के नाम पर पीटा गया. पिटाई से उसके शरीर पर चोट के निशान आए हैं. पुलिस ने मामला दूसरे जिले का होने की बात कही है.

उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. थाना ट्रांस यमुना इलाके की एक महिला पर ऊपरी चक्कर बताकर उसे गर्म चिमटों और झाड़ू से पीटा गया. महिला के पेट और सिर में दर्द की शिकायत थी. उसके जेठ जिठानी महिला को एक तांत्रिक के पास ले गए. महिला पर ऊपरी चक्कर बताकर उसे पीटा गया. पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है.

पीड़ित महिला आगरा के ट्रांस यमुना इलाके की है. पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के सिर और पेट में दर्द रहता है. उसने कई बार घरेलू इलाज भी किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. उसके बड़े भाई और भाभी उसकी पत्नी को दिखाने के लिए फिरोजाबाद स्थित एक तांत्रिक के पास ले गए. वहां उसकी पत्नी पर भूत प्रेत का ऊपरी चक्कर बताते हुए उसके इलाज करने की बात कही.

गर्म चिमटे से दागा, बेहोश होने पर की पिटाई

महिला ने इलाज के लिए तांत्रिक से बोला. तांत्रिक ने इलाज के नाम पर उसकी जमकर पिटाई की. पीड़ित महिला ने बताया कि तांत्रिक ने उसे गर्म चिमटों से मारा, जिससे उसका शरीर कई जगह से जल गया. पिटाई से वह बेहोश हो गई. आरोप है कि तांत्रिक ने बेहोशी की हालत में ही उसकी चुटिया पकड़ कर उसे झाड़ू और थप्पड़ों से मारा. वह बामुश्किल वापस अपने घर आई. महिला ने पूरी बता अपने पति की बताई. गर्म चिमटों से महिला का शरीर जगह जगह से जल गया था.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम