स्कूल बंद होने की खबर को गम्भीरता से लेते विधायक संजय पाठक ने याद दिलाया एवरेस्ट इंड्रस्टीज को सामाजिक दायित्व, संचालन यथावत रखने के निर्देश

IMG 20240213 WA0016

कटनी। एवरेस्ट इंडस्ट्रीज द्वारा कैमोर में संचालित स्कूल के बंद होने की सूचना प्राप्त होने पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने संज्ञान लेते हुए प्रबंधन को पत्र लिखकर स्कूल संचालन यथावत रखने का निर्देश दिया साथ ही प्रबंधन को उसके सामाजिक दायित्व भी याद दिलाया।

दरअसल खबर थी कि एवरेस्ट इंडस्ट्रीज प्रबंधन द्वारा अपने अधीन संचालित स्कूल को गुपचुप तरीके से बंद करने की  तैयारी में है इसी के बाद विधायक श्री पाठक ने इसे गम्भीरता से लिया तथा तुरंत प्रबंधन को पत्र लिखा।

IMG 20240518 WA0022

एवरेस्ट प्रबंधन अपने सामाजिक दायित्व से भागने की फिराक में था यह आरोप लगना स्वाभाविक है लिहाजा संजय पाठक ने किसी कम्पनी की स्थापना के समय उसके सामाजिक हित के संकल्प तथा दायित्व भी याद दिलाये।

बता दें की विद्यालय में करीब 300 से ज्यादा बच्चे अध्यननरत हैं स्कूल बंद होने की दशा में छात्रों को यहां वहां भटकना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि वैसे भी यह सर्वविदित है कि एवरेस्ट कम्पनी द्वारा जिस शीट को बनाने के लिए एस्बेसटॉस फाइबर का उपयोग किया जाता है वह बेहद खतरनाक है। इसको कैंसर का जनक माना जाता है कई देशों ने इसके उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

इसे भी पढ़ें-  देवास में शराब तस्करों का पीछा कर रहे खातेगांव थाना प्रभारी को ट्रक ने कुचला, टीआई दिलीप पूरी शहीद