
T20 World Cup भारत ने लगाया जीत का चौका, नीदरलैंड को 17 रन से हराया
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथा मैच जीत लिया है। टीम ने बुधवार के तीसरे मैच में नीदरलैंड को 17 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके। शिवम दुबे को 2 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के हिस्से एक-एक विकेट आया।
टीम इंडिया की ओर से शिवम दुबे ने 66 रन बनाए। यह वर्ल्डकप में उनकी पहली फिफ्टी है। हार्दिक पंड्या ने 30 रन बनाए। लोगन वान बीक ने 3 विकेट झटके। आर्यन दत्त को 2 विकेट मिले।








