
कोलकाता। T20 World Cup भारत ने वेस्टइंडीज को सुपर 8 के महत्वपूर्ण मैच में पराजित कर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच के हीरो संजू सेमसन थे। भारत का मुकाबला अब इंग्लैंड से 5 मार्च को होगा।
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अंतिम-4 का टिकट पक्का किया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए।
तिलक वर्मा 15 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेसन होल्डर ने शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच कराया। उन्होंने ईशान किशन (10 रन) को भी आउट किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव (16 बॉल पर 18 रन) को शमार जोसेफ और अभिषेक शर्मा (10 रन) को अकिल हुसैन ने कैच कराया।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज (40) और जेसन होल्डर (नाबाद 37) ने अहम योगदान दिया, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके।
कोलकाता में टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 40 और जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रन बनाए
विंडीज ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन बनाए एक समय 15 ओवर में कैरेबियाई टीम का स्कोर 125/4 था। टीम ने आखिरी के 5 ओवर में 70 रन बनाए। रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 35 बॉल पर नाबाद 76 रन की अहम साझेदारी की। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने 53 बॉल पर 68 रन जोड़े।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।








