katniLatest

अवैध शराब माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई! 1.18 लाख की शराब जब्त-9 केस दर्ज, पुलिस-आबकारी की संयुक्त दबिश से मचा हड़कंप

अवैध शराब माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई! 1.18 लाख की शराब जब्त-9 केस दर्ज, पुलिस-आबकारी की संयुक्त दबिश से मचा हड़कंप। जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त कटनी क्रमांक 02 क्षेत्रांतर्गत ग्राम आधारकाप, तिलियनपार में दविश दी।

अवैध शराब माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई! 1.18 लाख की शराब जब्त-9 केस दर्ज, पुलिस-आबकारी की संयुक्त दबिश से मचा हड़कंप

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने बताया कि दविश के दौरान 8 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं नदी किनारे प्लास्टिक के गुम्मो में लगभग 1170 किलोग्राम महुआ लाहन जब्‍त किया गया। जब्‍त शराब और महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 1 लाख 18 हज़ार 200 रुपए है। जब्त महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च, के तहत कुल 9 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके, प्रवीण रतन बरकड़े,वृत्त कटनी क्रमांक 01 प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके, वृत कटनी क्रमांक 02 के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा। अवैध शराब माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई! 1.18 लाख की शराब जब्त-9 केस दर्ज, पुलिस-आबकारी की संयुक्त दबिश से मचा हड़कंप

Back to top button