Sushant Singh Rajput Death Case: अब Kangana Ranaut से होगी पूछताछ, स्वरा भास्कर ने मांगी माफी

Sushant Singh Rajput Death Case: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में मुंंबई पुलिस अब एक्ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) से पूछताछ करने जा रही है।
मुंबई पुलिस ने इस बारे में Kangana Ranaut के बांद्रा वाले घर पर नोटिस भेज दिया है। बताया जा रहा Kangana Ranaut अभी मुंंबई में नहीं हैं ।
और उनके अपने गृह प्रदेश हिमाचल से लौटते ही पूछताछ की जाएगी।
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से Kangana Ranaut खुलकर बोल रही हैं।
उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे बॉलीवुड का भाई-भतीजावाद और ‘अपने बनाम बाहरी’ को जिम्मेदार ठहराया है।
जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस Kangana Ranaut से यह जानना चाहती हैं कि क्या सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पास कोई सबूत हैं।
पुलिस का मानना है कि Kangana Ranaut के बयान उन लोगों को सामने ला सकता है, जिन्हें अभिनेता की मौत के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। Kangana Ranaut ने हाल ही में कहा था कि करण जौहर ने सुशांत सिंह को फ्लॉप एक्टर करार दे दिया था।
बॉलीवुड के लोगों के ऐसा बर्ताव के कारण ही सुशांत डिप्रेशन में चले गए थे और उन्होंने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लेट में सुसाइड कर लिया था।








