Latest

Sushant Singh Rajput Case: चार दिनों तक एनसीबी की न्यायिक हिरासत में रहेंगे शोविक और मिरांडा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में रिया और उनके भाई के बीच ड्रग्स को लेकर हुई वाट्सएप चैट वायरल हुई थी।

जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को रिया, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और सहयोगी सैमुअल मिरांडा के घर की तलाशी ली। इसके बाद शोविक और सैमुअल को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों को एनसीबी की टीम कोर्ट लेकर पहुंची है।

जहां उनके मामले की सुनवाई चल रही है। एनसीबी ने उनकी सात दिनों की रिमांड की मांग की है। वहीं दूसरी ओर सीबीआई की टीम एम्स के डॉक्टरों के साथ अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पहुंची है। जहां तीसरी बार क्राइम सीन रीक्रिएट किया जाएगा। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

नौ सितंबर तक एनसीबी की न्यायिक हिरासत में रहेंगे शोविक और मिरांडा

अदालत से एनसीबी को शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की नौ सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत मिल गई है। वहीं कैजन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत दी गई है।
एनसीबी ने शोविक और मिरांडा की मांगी सात दिन की रिमांड
एनसीबी ने शोविक और मिरांडा की सात दिन की रिमांड मांगी है। वहीं शोविक चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने रिमांड का विरोध किया है। इसके अलावा ब्यूरो ने कैजन इब्राहिम की भी रिमांड मांगी है।
 

मुंबई पुलिस को दे रही है पूरा सहयोग: अनिल देशमुख
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, ‘मुंबई पुलिस अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को पूरा सहयोग दे रही है।

 

Back to top button