Site icon Yashbharat.com

नवागत एसपी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना माधवनगर का किया गया औचक निरीक्षण

IMG 20250605 WA0053

नवागत एसपी कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा थाना माधवनगर का किया गया औचक निरीक्ष

बंदीगृह का निरीक्षण कर बंदी सुरक्षा हेतु जारी एस.ओ.पी. का पालन करने के दिये निर्देश

शिकायतों पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने एवं फरियादियों से सौम्यता और शालीनता के साथ संवाद करने के दिये स्पष्ट निर्देश

कटनी- नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पारदर्शी एवं सशक्त कानून व्यवस्था स्थापित करने, आम नागरिकों में पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास बनाए रखने तथा जनसमस्याओं के शीघ्र एवं वैधानिक समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माधवनगर का औचक निरीक्षण किया गया।

अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान बंदीगृह चेक किया गया तथा बंदियों की सुरक्षा हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी एस.ओ.पी. के अनुपालन के सख्त निर्देश दिये गये, साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि बिना कारण किसी बंदी को हवालात में न रखा जाए।
इसके अलावा अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा थाने में संधारित आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, निगरानी/बदमाश रजिस्टर को चेक किया गया, लंबित मर्ग एवं लंबित अपराधां को देखा गया तथा लंबित मर्ग एवं अपराधों का विधि-अनुरूप समयावधि में त्वरित, वैधानिक निराकरण के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा थाने में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वन-टू-वन चर्चा की गई तथा थानों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने व त्वरित, वैधानिक कार्यवाही करने तथा आम जनता एवं नागरिकों से सौम्यता और शालीनता के साथ संवाद करने के स्पष्ट निर्देश भी दिए गए।

नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य पुलिस प्रशासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत बनाना है।

Exit mobile version