केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं बढ़ेगी जमानत की अवधि

images 15

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा, जब उन्हें एक बार फिर तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा।

बता दें कि शराब नीति मामले में ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने 10 जून को केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी, जो 1 जून को समाप्त हो रही है।

इसे भी पढ़ें-  टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: कोटा रेलवे स्टेशन से 3 हमलावर गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी हमले की जिम्मेदारी