katniLatest

36 वर्षों की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुए सुपरवाइजर अरविन्द प्यासी, साथियों ने कार्यकाल को सराहा

36 वर्षों की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुए सुपरवाइजर अरविन्द प्यासी, साथियों ने कार्यकाल को सराहा

कटनी।नगर पालिक निगम कटनी में वाहन सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ रहे अरविंद कुमार प्यासी विभाग में 36 वर्ष सेवाएं देने के बाद सेवा निवृत्त हो गए।इस अवसर पर अग्निशमन विभाग परिसर में सेवा सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हे सम्मानित करते हुए अधिकारियो , स्टाफ व स्नेहीजनों ने शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने कहा की श्री प्यासी बेहद अनुशासित और कर्तव्य परायण कार्य के प्रति हमेशा सजग रहे है।हमारी कामना है की वे समाज को अपने अनुभव से सींचे और हमेशा स्वस्थ रहें।विदा ले रहे श्री प्यासी ने कहा की भले ही वे आज रिटायर हो रहे हैं लेकिन विभाग को जब भी मेरी जरूरत पड़ेगी नगर निगम व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संस्थापक सरमन तिवारी महामंत्री सुनील मिश्रा,उपाध्यक्ष ए के मेहरा सहित मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों ने अरविंद प्यासी के द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यो के कारण संगठन की ओर से उन्हें शाल ,श्रीफल,प्रतीक चिन्ह भेंट कर ..उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2024.. से सम्मानित किया।मोर्चा संस्थापक सरमन तिवारी ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए कहा की श्री प्यासी सक्रिय कर्मचारी होने के साथ समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं।

इस अवसर पर श्रीराम चौरसिया,गणेश बिचपुरिया,पारस प्रजापति,पूर्व नगर निगम उपायुक्त विष्णु साहू,विक्रांत ब्राम्हण,रामकुमार तिवारी,आलोक तिवारी,शैलेन्द्र प्यासी,सुनील तिवारी,नवनियुक्त वाहन सुपरवाइजर शैलेन्द्र दुबे,कार्यपालन यंत्री के पी शर्मा,सुधीर मिश्रा,अश्वनी पांडेय,संजय मिश्रा राहुल जाखड़,लालजी शर्मा,वेदप्रकाश चतुर्वेदी,हरिओम तिवारी,मोहनलाल पांडेय जयकुमार सेन,प्यारेलाल पांडेय,दिनेश तिवारी,हरिओम दुबे,श्रीराम तिवारी,विनोद मिश्रा,गोविंद मिश्र,चेनबाबू तिवारी ,श्याम प्यासी आदि वक्ताओं ने श्री प्यासी के सकारात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनसे समाज हित के कार्य आगे भी सक्रियता से कार्य करते रहने की कामना की। विदाई समारोह में भारी संख्या श्री प्यासी के परिवारजनो रिस्तेदारो की उपस्थिति रही।

Back to top button