Latest

Sunshine Academy: सनशाइन एकेडमी में आयोजित हुआ विदाई समारोह

Sunshine Academy: सनशाइन एकेडमी में आयोजित हुआ विदाई समारोह

कटनी। नगर निगम के सामने रायबाड़ा स्थित सनशाइन एकेडमी में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर तीनो सनशाइन शाखाओं ने मिलकर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती मां का पूजन या दीपक जलाकर किया गया।

इसमें स्कूल प्रशासन की ओर से पीपी-1 जूनियर छात्रों ने अपने सीनियरों पीपी-2 छात्रों को विदाई दी। इस दौरान बच्चों ने मनोरंजक टाइटल देकर समारोह को यादगार बनाया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पीपी-1 छात्रों द्वारा नृत्य और गीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर स्पेशल रैंप वॉक पीपी-2 के स्टूडेंट्स के लिए करवाया गया। जिसमें स्टार अवॉर्ड के अंतर्गत छात्रों को स्मृति चिन्ह और टाइटल दिए गए।

कार्यक्रम में मिस सनशाइनर और मिस्टर सनशाइनर के टाइटल दिए गए। समारोह में मधुर संगीत और आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता पथ पर आगे बढऩे की प्रेरणा दी। इस अवसर पर स्कूल की निर्देशिका श्रीमती जूही जैन और वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शबनम अख्तर की उपस्तिथि रही। उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Back to top button