Latest

Yana Mir in UK Parliament: मैं मलाला नहीं हूं, ब्रिटेन की संसद में कश्मीरी पत्रकार याना मीर ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, देखें वीडियो

Yana Mir in UK Parliament: मैं मलाला नहीं हूं, ब्रिटेन की संसद में कश्मीरी पत्रकार याना मीर ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी।  कश्मीरी कार्यकर्ता और पत्रकार याना मीर ने पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत के हिस्से वाले कश्मीर में लोग पूरी तरह सुरक्षित और आजाद है।

मलाला यूसुफजई का जिक्र करते हुए कहा, मैं मलाला नहीं हूं। जिन्हें आतंकवाद के डर से अपना देश (पाकिस्तान) छोड़ना पड़ा। उनके इस बयान पर जोरदार तालियां बजीं। दरअसल, याना मीर लंदन में ब्रिटिश संसद द्वारा आयोजित संकल्प दिवस में बोल रही थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम