Monday, April 6, 2026
Latest:
katniLatest

Sunday Shatranaj day: शतरंज पर विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

कटनी l मध्य प्रदेश खेल विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे निःशुल्क ग्रीष्म कालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम होटल मंगलम मेनोर के वातानुकुलित सभागार में सोमवार 20 मई से प्रारम्भ होगा। इसमें स्थानीय बालक बालिका वरिष्ठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं l

जिला शतरंज संघ ने बताया कि प्रातः 11 से 1 तक प्रदर्शन मैच होंगे जिससे खिलाड़ी मुकाबले में उतरते समय अपनी मानसिक एकाग्रता को संयमित रखने के टिप्स से अवगत होंगे तो लंच के बाद 2 से 5 बजे तक कोचिंग सत्र में उन्हें खेल की बारीकीयों से विशेषज्ञ परिचित कराएंगे ।शतरंज प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग के खिलाडी़ के खेल उन्नयन हेतु संघ का विशेष प्रयास रहेगा । संघ ने खिलाडियों से अपेक्षा की है कि स्थान सीमित है जिन खिलाडियों ने अब तक फार्म नहीं भरे भरकर शीघ्र कार्यालय मंगलम मनोर खिरहनी में जमा कर दें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम