Sunday, May 17, 2026
Latest:
katniLatest

दद्दाजी की पुण्यतिथि पर संगीतमय सुंदरकांड से गूंजा दद्दाधाम

कटनी। परमपूज्य गृहस्थ संत पं देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी की पुण्यतिथि पर आज दद्दाधाम में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पूर्व मंत्री विगढ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने दद्दाधाम पहुंचकर समाधि स्थल पर पूजन आरती कर दद्दाजी से लिया आशीर्वाद

सायं पूर्व मंत्री विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने दद्दाधाम में समाधि स्थल में विधि विधान से पूजन अर्चन किया तथा भगवान भोले नाथ की आरती उतारकर नमन किया।

भजन गायक रसराज जी महाराज ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजनो की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस मौके पर मनीष पाठक, यश पाठक राजू शर्मा, अभिलाष दीक्षित सहित दद्दा शिष्य मंडल के सैकडों शिष्यों की मौजूदगी रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम