Tuesday, May 12, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

तकनीक का सही दिशा में उपयोग करें विद्यार्थी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान

कटनी। विनीत मिश्रा सर अचीवर्स कोचिंग क्लासेस द्वारा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है, लेकिन पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी उतनी ही आवश्यक हैं।
उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन एवं तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी सही दिशा में तकनीक का उपयोग करें तो वह उनके भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से प्रयास करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों ने उनके प्रेरणादायक उद्बोधन को सराहा। अचीवर्स कोचिंग क्लासेस के संचालक एवं शिक्षकों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना ही नहींए बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि