Sunday, April 12, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

एनएस एस विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में छात्रों ने निकाली रैली चलाया स्वच्छता अभियान

एनएस एस विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में छात्रों ने निकाली रैली चलाया स्वच्छता अभिया

कटनी -प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ माधुरी गर्ग के नेतृत्व में आज ग्राम पिपरौध में छात्राओं ने रैली निकाली और गलियों में जाकर जमे हुए पानी को निकाला साफ सफाई का संदेश दिया। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय कटनी से सीएमएचओ डॉक्टर आठया जी स्वयं शिविर में उपस्थित होकर अपनी टीम के साथ छात्राओं का हीमोग्लोबिन चेक कियाक्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी छात्रों का एक्स-रे स्वास्थ्य के प्रति समझाइए और एनएसएस के महत्व को उनके सामने रखा। बौद्धिक सत्र में डॉ सुकृति जैन जी की उपस्थिति स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रही उन्होंने लाइफ जिंदगी को कैसे संचालित करें जीवन की सफलता और सफल जिंदगी पर बहुत ही सहज ढंग से अपने विचारों को व्यक्त किया विद्यार्थियों को जागरूक किया आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि संघर्ष से जीवन में घबराना नहीं चाहिए विभिन्न प्रकार की मुसीबत में भी अपना मार्ग बनाना चाहिए और ईश्वर निश्चित ही अपना मार्ग प्रशस्त करता है। इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बाजपेई जी भी उपस्थित थे उन्होंने स्वयंसेवकों को योग और प्राणायाम के महत्व को समझाया और बताया साथ ही स्किल डेवलपमेंट के विभिन्न उपाय भी बताएं। डॉ बीके द्विवेदी ने भी विद्यार्थियों को कैसे सर्व करें किस तरह से लोगों को जागरूक करें इस पर अपने विचार व्यक्त किया। जूलॉजी विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर संगीता बसरानी ने भी नस के महत्व को विद्यार्थियों से साझा किया और जीवन में आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गांव के सरपंच जी भी उपस्थित थे और उन्होंने भी विद्यार्थियों की सराहना की सभी समस्याओं से लड़ने की प्रेरणा दी।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि