FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

रूस में MBBS कर रही मैहर की सृष्टि की मौत, कार का पहिया निकलने से सड़क पर गिरी, दूर तक घिसटी

Road Accident: मध्य प्रदेश के मैहर की रहने वाली MBBS की छात्रा सृष्टि शर्मा का रूस (रसिया) में एक सड़क हादसे में निधन हो गया।

यह खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सृष्टि के परिजनों ने अंतिम दर्शन के लिए शव भारत मंगाने की मांग की है। इसे लेकर मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारत सरकार को पत्र लिखकर प्रयास शुरू कर दिए हैं।

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी का शव घर वापस लाया जाए, ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

अमेरिका से 80,000 करोड़ की परमाणु पनडुब्बियों, प्रीडेटर ड्रोन के लिए सैन्य डील: भारत की ताकत में इजाफा

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर की है। सृष्टि अपने 6 दोस्तों के साथ टूर पर जा रही थी, जब रास्ते में कार का पहिया निकलने से हादसा हो गया। कार का गेट खुलते ही सृष्टि सड़क पर गिर गई और दूर तक घिसटती चली गई।

सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने सीट बेल्ट नहीं पहना था। कार में सवार ड्राइवर और अन्य छात्रों को कोई चोट नहीं आई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम