Site icon Yashbharat.com

Indian Railway कटनी जबलपुर से होते हुए कानपुर से बेंगलुरु के मध्य स्पेशल ट्रेन शुरू

indian railway

Indian Railway जबलपुर से होते हुए कानपुर से बेंगलुरु के मध्य स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है।

समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से कानपूर सेन्ट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपूर सेन्ट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 06-06 ट्रिप रेल प्रशासन द्वारा चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में वातानुकूलित एवं शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।

साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 अप्रैल से 04 जून तक

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04132 एसएमवीबी बेंगलुरु-कनकपुर सेन्ट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 अप्रैल से 04 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार को एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन से सुबह 07:10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 12:30 बजे, जबलपुर दोपहर 15:45 बजे, कटनी शाम 17:05 बजे, सतना 18:30 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन शुक्रवार मध्यरात्रि 02:00 बजे कानपूर सेन्ट्रल स्टेशन पहुँचेगी।

Exit mobile version