Site icon Yashbharat.com

Train: रीवा से रानी कमलापति के लिए 23 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन की शुरुआत

rani kamlapati railway station bhopal

Train: रीवा से रानी कमलापति के लिए 23 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन की शुरुआत। रेल प्रशासन त्यौहारों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु सदैव प्रयासरत रहता है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल ने दिवाली त्यौहार के अवसर पर वापसी हेतु अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 02122 रीवा से रानी कमलापति के मध्य एकतरफा स्पेशल फेयर पर स्पेशल ट्रेन* चलाई जा रही है।

 

इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोचेस रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।

गाड़ी संख्या 02122 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर, सतना 13:20 बजे, मैहर 13:50 बजे, कटनी मुड़वारा 14:50 बजे, दमोह 16:10 बजे, सागर 17:15 बजे, बीना 18:45 बजे, विदिशा 19:50 बजे और रात 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है।Train: रीवा से रानी कमलापति के लिए 23 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन की शुरुआत

 

Exit mobile version