झमाझम बारिश में निकले एसपी किया पैदल फ्लैग मार्च, त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश 

Picsart 25 09 04 21 28 56 805 scaled

झमाझम बारिश में निकले एसपी किया पैदल फ्लैग मार्च, त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

कटनी। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत और चाक-चौबंद बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस विभाग ने अनोखी पहल की। झमाझम बारिश के बीच पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल फ्लैग मार्च निकालकर नागरिकों में सुरक्षा का संदेश दिया।
बारिश से भीगा माहौल और पुलिस जवानों की कदमताल ने यह संदेश दिया कि चाहे हालात कैसे भी हों, त्योहारों के दौरान जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। फ्लैग मार्च शहर के मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा और अंत में थाना कोतवाली परिसर में पहुंचकर समाप्त हुआ।
थाना कोतवाली में आयोजित सभा के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता और सजगता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फ्लैग मार्च के दौरान आमजन ने भी अपने घरों और दुकानों से निकलकर पुलिस बल का हौसला बढ़ाया। नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सुरक्षा का भरोसा और भी मजबूत हुआ है।
त्योहारों पर जहां भीड़भाड़ बढ़ जाती है और असामाजिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं, वहीं पुलिस का यह पैदल मार्च अपराधियों के लिए चेतावनी और आम जनता के लिए विश्वास का संदेश बनकर सामने आया।