Wednesday, April 29, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

एस पी कटनी द्वारा अभी रात्रि में स्वयं जाकर श्रद्धालुओं से मिले, और भोजन, पानी वितरित किया गया

 

एस पी कटनी द्वारा अभी रात्रि में स्वयं जाकर श्रद्धालुओं से मिले, और भोजन, पानी वितरित किया गया।प्रयागराज उत्तर प्रदेश में महाकुंभ महापर्व के दौरान 48 घंटे तक के लिए श्रद्धालुओं के आने जाने पर रोक लगे होने व रीवा प्रयागराज मार्ग पर लगभग 10 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा हुआ है। जिसके कारण स्लीमनाबाद जिला कटनी-जबलपुर बॉर्डर ग्राम धनगवा में महाकुंभ में जाने और लौटने वाले अलग-अलग राज्यों के लगभग 3000 से अधिक लोग वाहनों में फंसे हुए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को रोका गया है, जिसमें स्वयं पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन द्वारा अभी रात्रि में पहुंच कर श्रद्धालुओं को भोजन, पानी की व्यवस्था कराई गई, आवश्यक पुलिस बल लगाया गया है ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। साथ ही पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन द्वारा श्रद्धालुओं को धैर्य रखने और परेशान ना होने की समझाइश दी गई। तथा लगातार भोजन पानी की व्यवस्था कराई जा रही है।साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपस्थित पुलिस बल को सूचित करने हेतु बोला गया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि