EntertainmentFEATUREDLatestअजब गजबमनोरंजन

Sonu Sood Thali: सोनू सूद के नाम पर फैंन ने बनाई इंडियास बिग थाली

Sonu Sood Thali: सोनू सूद के नाम पर फैंन ने बनाई इंडियास बिग थाली  खाना सोनू सूद बॉलीवुड के दमदार एक्टर माने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय के दमपर पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्में बनाई हैं। हालांकि इन दिनों वह फिल्मों से दूर चल रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी वह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने लाखों लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया था। जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने रहते हैं। लोग उनको अपना भगवान मानते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं कोई फैन या परेशान शख्स ट्विटर पर सोनू को टैग करके मदद मांगता है तो भी वह उसकी मदद करते हैं। इस वजह ये साउथ में तीन जगह अभिनेता का मंदिर बनाया जा चुका है। एक बार फिर से वह भारत की सबसे बड़ी थाली को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

sonu sood 1676805342.jpeg?w=674&dpr=1

सोनू सूद को फैन ने दिया अनोखा सम्मान

दरअसल, सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सोनू सूद भारत की खाने की सबसे बड़ी थाली के बराबर में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह थाली काफी बड़ी है और वह पूरी तरह से बिरयानी से भरी हुई है। इस थाली के पास खड़े होकर सोनू सूद पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं, अभिनेता के साथ उनके फैंस भी खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा है कि भारत की सबसे बड़ी थाली, जिसका नाम मेरे नाम पर रखा गया है। एक शाकाहारी व्यक्ति जो बहुत कम खाना खाता है, उसके नाम पर 20 लोगों की खाने की थाली कैसे हो सकती है।

Back to top button