Latest
Somwati Amavasya Haridwar Kumbh: सोमवती अमावस्या शाही स्नान के लिए हरकी पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कोविड नियमों की उड़ी धज्जियां

Somwati Amavasya Haridwar Kumbh: कोरोना संकट के बीच हरिद्वार में आज कुंभ का दूसरा शाही स्नान है। शाही स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन से लेकर अखाड़ों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
लेकिन शाही स्नान से पहले हरकी पैड़ी पर भीड़ उमड़ पड़ी है। आम लोग शाही स्नान से पहले गंगा जी में डुबकी लगाने पहुंचे। इस दौरान कोविड नियम तार-तार हो गए हैं और सभी तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
कुंभ मेला आईजी संजय गुंजयान ने बताया कि हम लोगों से लगातार कोविड नियमों के पालन का आग्रह कर रहे हैं लेकिन भारी भीड़ के कारण यह व्यावहारिक रूप से असंभव है। आईजी का कहना है कि भारी भीड़ को देखते हुए यहां घाट पर सामाजिक दूरी जैसे नियम का पालन करा पाना नामुमकिन है। अगर हमने ऐसा कराने की कोशिश की तो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है इसलिए हम ऐसा नहीं कर रहे हैं।








