Latest

फौजी की पत्नी ने पोहा न मिलने से किया सुसाइड, पुलिस को फौजी की कहानी पर शक

फौजी की पत्नी ने पोहा न मिलने से किया सुसाइड, पुलिस को फौजी की कहानी पर शक

फौजी की पत्नी ने पोहा न मिलने से किया सुसाइड, पुलिस को फौजी की कहानी पर शक हुआ।मुरार केंटोनमेंट में रहने वाले फौजी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फौजी से उसकी पत्नी ने आधी रात को पोहा बनाने के लिए कहा था। फौजी पोहा बनाने की जगह मेवा भूनकर ले आया। इससे पत्नी इतना नाराज हो गई कि उसने आत्महत्या ही कर ली।

कुछ देर बाद जब फौजी की नजर पड़ी तो वह पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देख चीख पड़ा। पुलिस को यह कहानी फौजी ने बताई है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है- सिर्फ इस बात पर फांसी लगाने की बात हजम नहीं हो रही, इसलिए पड़ताल की जा रही है।

मुरैना के जौरा क्षेत्र में रहने वाले बालकृष्ण जादौन की शादी कुछ माह पहले ही मुरैना निवासी कविता तोमर से हुई थी। बालकृष्ण भारतीय सेना में है। वह मुरार कैंटोनमेंट स्थित फाफा कालोनी में रह रहा था। उसकी पत्नी भी साथ ही रहती थी। बीती रात कविता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसे फंदे से उतारकर मिलिट्री हास्पिटल भी ले गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। मुरार के सीएसपी राजीव जंगले का कहना है कि फौजी ने आत्महत्या के पीछे जो कारण बताया है, वह संदिग्ध लग रहा है, इसलिए जांच की जा रही है।

Back to top button