जीव सेवा : बस एसोसिएशन के अध्यक्ष समाजसेवी शुभ कुशल मिश्रा ने जीव सेवा की पेश की मिसाल
जीव सेवा : बस एसोसिएशन के अध्यक्ष समाजसेवी शुभ कुशल मिश्रा ने जीव सेवा की पेश की मिसा
कटनी:मानवता और जीव दया की भावना को साकार करते हुए बस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शुभ कुशल मिश्रा द्वारा बेसहारा स्वान (कुत्तों) एवं मवेशियों की सेवा का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
उनका यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक बन गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार वे स्वयं आगे बढ़कर भूखे-प्यासे जानवरों को भोजन एवं देखभाल उपलब्ध करा रहे हैं।
आज के समय में जहां अक्सर लोग व्यस्तता के कारण जीव-जंतुओं की ओर ध्यान नहीं दे पाते, वहीं शुभ कुशल मिश्रा द्वारा निरंतर सेवा कार्य कर यह संदेश दिया जा रहा है कि मानवता सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं, बल्कि हर जीव के प्रति करुणा रखना हमारा कर्तव्य है।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।संदेश:“जीव सेवा ही सच्ची सेवा है”








