Katni अब तक 43 हजार 586 कृषकों से उपार्जित की जा चुकी धान, कृषकों को किया गया 530 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

Katni । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर शुरू हुये धान उपार्जन में शनिवार 3 जनवरी तक कुल 43 हजार 586 कृषकों से अब तक 3 लाख 61 हजार 764 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिले में अब तक 58 हजार  965 कृषकों द्वारा स्लॉट की बुकिंग की जा चुकी है तथा 2 लाख 62 हजार 655 मीट्रिक टन के स्वीकृति पत्रक भी जारी किये जा चुके है। सा‍थ ही अब तक कृषकों को उपार्जित धान का 530.47 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

धान उपार्जन में बहोरीबंद अग्रणी

जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुए धान उपार्जन के मामले में तहसील बहोरीबंद अग्रणी है। यहां अब तक की स्थिति में कुल 8608 किसानों से 73 हजार 206 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जबकि दूसरे नंबर पर तहसील ढ़ीमरखेड़ा में 8136 किसानों से 56 हजार 894 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर उपार्जित की जा चुकी है।

          इसी प्रकार बड़वारा तहसील में अब तक 6252 किसानों से 46 हजार 446 मीट्रिक टन धान उपार्जित की गई है। जबकि रीठी तहसील में 4808 कृषकों से 45 हजार 888 मीट्रिक टन धान उपार्जित की जा चुकी है। विजयराघवगढ़ तहसील में अब तक की स्थिति में 5101 किसानों से 41 हजार 929 मीट्रिक टन धान उपार्जित की गई है। वहीं बरही तहसील में 4109 किसानों से 36 हजार 428 मीट्रिक टन धान उपार्जित की जा चुकी है।

          इसके अलावा स्लीमनाबाद तहसील में 3213 किसानों से 29 हजार 336 मीट्रिक टन, कटनी नगर तहसील में 1904 किसानों से 19 हजार 770 मीट्रिक टन और कटनी ग्रामीण तहसील में 1455 किसानों से 11 हजार 868 मीट्रिक टन त‍था धान की खरीदी की जा चुकी है।

    कलेक्टर श्री तिवारी ने धान उपार्जन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों में तिरपाल, पन्नी सहित अन्य समस्त आवश्यक इंतजाम पुख्ता रखनें के निर्देश दिए है। इसके अलावा कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारियों और इस कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों को दो टूक लहजे मे निर्देशित किया है कि किसानों के हित से जुड़े मामले में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Exit mobile version