सोशल मीडिया वारियर्स अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इंटरव्यू आयोजित

सोशल मीडिया वारियर्स अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इंटरव्यू आयोजि

कटनी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन तथा प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष चंचलेश व्यास के आह्वान पर “सोशल मीडिया वारियर्स अभियान” के अंतर्गत कटनी शहर एवं ग्रामीण प्रभारी जिले में सोशल मीडिया अभ्यर्थियों के इंटरव्यू आयोजित किए गए।

इस अवसर पर संगठन को डिजिटल रूप से अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों की भूमिका, अनुभव तथा संगठनात्मक योगदान पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह, कटनी सोशल मीडिया प्रभारी विवेक भोसले, सोशल मीडिया विभाग कटनी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, हर्षित मिश्रा सहित सोशल मीडिया विभाग की पूरी टीम एवं कांग्रेस परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version