Friday, May 15, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Snake Bite डॉक्टर साहब देखिए इस सांप ने मुझे काटा! डिब्बे में बंद कर बुजुर्ग अस्पताल ले आया कोबरा

Snake Bite डॉक्टर साहब देखिए इस सांप ने मुझे काटा है। डिब्बा लेकर अस्पताल पहुंचे शख्स का यह पारदर्शी डिब्बा और उसमें बन्द कोबरा सांप को देख अस्पताल में भगदड़ मच गई। यह फिल्मी सीन नहीं हकीकत है। यह घटना यूपी के हरदोई की है।

हरदोई में एक बुजुर्ग को घर के बाहर कोबरा सांप ने काट लिया तो बुजुर्ग ने सांप को पकड़ कर उन्हें प्लास्टिक के जार में बंदकर अस्पताल लेकर पहुंच गया। अस्पताल में डाक्टर ने जब कोबरा को देखा तो हैरान रह गए। आनन-फानन में चिकित्सकों ने उसको भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया।

जिस बुजुर्ग को सर्प ने डसा उनका नाम श्रीशचन्द्र द्विवेदी है। वे जरा भी डरे नहीं और दोनों सांप को पकड़ कर एक डिब्बे में बंद किया और हाथ में कसकर कपड़ा बांधकर शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। श्रीशचंद्र ने डॉक्टर को पूरी घटना और डिब्बे में बंद सांप के बच्चे दिखाए। सांप काटा मरीज जब खुद सांप लेकर पहुंचा तो डाक्टर भी हैरान रह गए और उन्हें तत्परता दिखाते हुए भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया। फिलहाल श्रीश चंद का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है।

श्रीशचन्द्र को अपने घर के बाहर शनिवार को दो कोबरा सांप के बच्चे दिखाई पड़े। घर के बाहर उन्ही के दो पोते और पोती खेल रहे थे. जैसे ही श्रीशचंद्र की नजर सांप के बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने दोनों को घर से दूर छोड़ने के लिए पकड़ने लगे उसी दौरान एक कोबरा के बच्चे ने उन्हे बाए हाथ में काट लिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम