बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर बढ़ाया गया स्लीपर कोच, यात्रियों को होगी सुविधा
बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर बढ़ाया गया स्लीपर कोच, यात्रियों को होगी सुविधा

जबलपुर। बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर बढ़ाया गया स्लीपर कोच, यात्रियों को होगी सुविधा। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु स्थाई/अस्थाई अतिरिक्त कोच लगाए जाते है।
इसी कड़ी में अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में दोनों दिशाओं में आगामी 31 दिसंबर 2024 तक अस्थाई तौर पर शयनयान श्रेणी के एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।
बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर बढ़ाया गया स्लीपर कोच, यात्रियों को होगी सुविधा
शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर – रीवा एक्सप्रेस के प्रारंभिक स्टेशन बिलासपुर स्टेशन से दिनांक 16.11.2024 से 31.12.2024 तक तथा गाड़ी संख्या 18248 रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस के प्रारंभिक स्टेशन रीवा स्टेशन से दिनांक 17.11.2024 से 01.01.2025 तक गंतव्य के लिए लगाया जाएगा। यात्री लगाए गए इस अतिरिक्त कोच का लाभ उठाए। बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर बढ़ाया गया स्लीपर कोच, यात्रियों को होगी सुविधा