FEATUREDLatestराष्ट्रीय

वोटर लिस्ट में पारदर्शिता के लिए SIR सिस्टम देशभर में अनिवार्य, बदलेगी वोटिंग लिस्ट की तस्वीर, पूरे देश में होगा लागू

वोटर लिस्ट में पारदर्शिता के लिए SIR सिस्टम देशभर में अनिवार्य, बदलेगी वोटिंग लिस्ट की तस्वीर, पूरे देश में होगा लागू

वोटर लिस्ट में पारदर्शिता के लिए SIR सिस्टम देशभर में अनिवार्य, बदलेगी वोटिंग लिस्ट की तस्वीर, पूरे देश में होगा लागू। इस साल के अंत में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर चुनाव आयोग (ECI) की तरफ से राज्य में किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शुरू हुआ सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच इलेक्शन कमीशन की ओर से इसे अब पूरे देश में लागू करने की बात कही जा रही है

मध्यप्रदेश में नियुक्तियों को मिली हरी झंडी: निगम-मंडल आयोगों में जल्द भरेगी कुर्सी, सूची तैयार, इन संगठन मंत्रियों के नामों की चर्चा में

सरकारी प्रतिबंध का असर, Ullu Digital का 150 करोड़ रुपए का IPO खतरे में

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों के रिवीजन पर अपने 24 जून के आदेश में कहा कि मतदाता सूचियों को सुरक्षित रखने के लिए संविधान के नियमों का पालन करते हुए अब पूरे देश में SIR शुरू करने का फैसला लिया है. देश के बाकी हिस्सों में भी इसके लिए कार्यक्रम जारी किया जाएगा

जानें क्या है विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)

चुनाव आयोग का कहना है कि वोटर लिस्ट को पारदर्शी बनाने के लिए समय-समय पर उसका पुनरीक्षण करना जरूरी होता है, ताकि इसमें शामिल अयोग्य व्यक्तियों को हटाकर चुनाव की शुचिता को बढ़ाया जा सके. चुनाव आयोग ने बीते दिन SIR पर हो रहे विरोध पर जवाब देते हुए इसका महत्व समझाया था

चुनाव आयोग ने कहा कि भारत का संविधान भारतीय लोकतंत्र की जननी है. क्या इन बातों से डरकर, निर्वाचन आयोग को कुछ लोगों के बहकावे में आकर और संविधान के खिलाफ जाकर फर्जी वोट डालने पर आंखें मूंदे रहना चाहिए. आयोग ने सवाल उठाते हुए कहा कि पहले बिहार में, फिर पूरे देश में, मृतक मतदाताओं, स्थायी रूप से पलायन कर चुके मतदाताओं, दो स्थानों पर वोट दर्ज कराने वाले मतदाताओं और विदेशी मतदाताओं के नाम पर फर्जी वोट डालने नहीं दे सकते.

 

Back to top button