katniLatestमध्यप्रदेश
कटनी में सिंधी लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन 29 मार्च को

कटनी(YASHBHARAT.COM)। शहर में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को नई पहचान देने के उद्देश्य से सिंधु युवा मंडल, कटनी द्वारा एक शानदार सिंधी लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 29 मार्च (रविवार) शाम 7 बजे द अरिंदम होटल, कटनी में आयोजित होगा। इस संगीत संध्या में शहर के संगीत प्रेमियों को लाइव परफॉर्मेंस, सिंधी सांस्कृतिक गीत, एंटरटेनमेंट और सोशल गैदरिंग का अनूठा अनुभव मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिंधी संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को एक मंच प्रदान करना, शहर में सकारात्मक सामाजिक माहौल बनाना है। आयोजकों की शहर के नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस संगीतमय शाम को यादगार बनाएं।








