Sighrauli Bank Loot: दिनदहाड़े बैंक में धावा, हथियारबंद बदमाशों ने 35 लाख कैश और गोल्ड लूटा, कर्मचारियों को बनाया बंधक
Sighrauli Bank Loot: दिनदहाड़े बैंक में धावा, हथियारबंद बदमाशों ने 35 लाख कैश और गोल्ड लूटा, कर्मचारियों को बनाया बंधक। शहर के बीचोंबीच बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े लूट, 5 बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 35 लाख रुपये और गोल्ड लूट लिया। पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया।
शिवपुरी में दबंगई का वीडियो वायरल: युवक को सड़क पर पटककर बेरहमी से किया अपमान, सोशल मीडिया पर आक्रोश
Bank Loot: दिनदहाड़े बैंक में धावा, हथियारबंद बदमाशों ने 35 लाख कैश और गोल्ड लूटा, कर्मचारियों को बनाया बंधक
शहर के बीचोबीच स्थित Bank of Maharashtra की शाखा में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। पांच हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे और कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर करीब 35 लाख रुपये नकद और गोल्ड लूटकर फरार हो गए।
कैसे दिया वारदात को अंजाम?
जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी हेलमेट पहनकर और चार अन्य हथियारों से लैस होकर बैंक में दाखिल हुए। उन्होंने करीब एक दर्जन कर्मचारियों को पहले बंधक बनाया, फिर बैंक में मौजूद 14 लाख रुपये (पिछले दिन का कैश) और आज का कैश सहित सोना लूट लिया।
सुरक्षा में बड़ी चूक
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बैंक में उस समय कोई सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था। इसे बड़ी लापरवाही माना जा रहा है, जिसने बदमाशों के लिए वारदात को आसान बना दिया।
पुलिस अलर्ट मोड पर
घटना के बाद एसपी Manish Khatri ने पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। शहरभर में नाकाबंदी कर दी गई है और बाइक सवार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
शहर में डर का माहौल
भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की वारदात ने व्यापारियों और आम लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। यह घटना बैंक सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है

