पार्श्वनाथ जैन मंदिर में 13 अक्टूबर से सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ,पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन होंगे पूजन-विधान, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम

IMG 20261012 WA0069

 

पार्श्वनाथ जैन मंदिर में 13 अक्टूबर से सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ,पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन होंगे पूजन-विधान, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्र

कटनी। अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। आयोजन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम के पुण्यार्जक पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन एवं संचित जैन ने बताया कि पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह 6 बजे से महामस्तकाभिषेक, पूजन एवं विधान संपन्न होंगे। विधानाचार्य अरुण भैया, संजय भैया और अंकित भैया के मार्गदर्शन में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। वहीं, प्रतिदिन रात्रि में महाआरती के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

आयोजन की श्रृंखला में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें मंदिर पंचायत अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष पंचम जैन, सुकीर्ति जैन, अजीत सिंघई एवं संचित जैन ने सहभागिता की।

सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के माध्यम से धर्म, अहिंसा और विश्व शांति का संदेश दिया जाएगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।