Shri Rammandir utsav अयोध्या जी से आए हुए अक्षत घर-घर बांट रहे रामसेवक, मंदिरों में प्रतिदिन धार्मिक आयोजन

Shri Rammandir utsav। भगवान श्री राम के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को अयोध्या जी में होने जा रही है ,इस निमित्त देश भर में रामसेवक घूम घूम करके अयोध्या जी से आए हुए अक्षत भगवान राम का चित्र और आमंत्रण प्रत्येक परिवार में दे रहे हैं ,अपनी कटनी जिले में भी यह अभियान लगातार गांव गांव बस्ती बस्ती में जारी है ,रामसेवकों की टोलियां हर घर जा रही है ,22 जनवरी को बृहद रूप में निकट के मंदिर में अयोध्या जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 11:00 से 1:00 बजे तक सभी मंदिरों में एलईडी और टीवी के माध्यम से लाइव प्रसारण होगा, दोपहर हवन भंडारा के पश्चात रात्रि में सभी घरों में न्यूनतम 11 दीपक, लाइटिंग और आतिशबाजी करने का आग्रह श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण गृह संपर्क अभियान के जिला संयोजक अमित कनकने , सह संयोजक राहुल दुबे ने किया है
कबाड़ का व्यवसाय करने वाले को मिला अक्षत तो भाव विभोर हो उठी महिला
नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर के अयोध्या जी से आए अक्षत पाकर लोग भाव विभोर हो रहे हैं, आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण गृह संपर्क अभियान के प्रांत सह संयोजक उमेश मिश्र, रामसेवक विपिन तिवारी, संजय त्रिपाठी, जुगराज सिंह, भगवान दास सिंह राठौर ,महेंद्र तिवारी, अरुण सोनी आदि रामसेवकों की टोली ने कबाड़ का व्यवसाय करने वाली महिला के हाथ में जब राममंदिर जी के अयोध्या जी से आए अक्षत दिए तो वह भाव विभोर हो गई और अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई,
कटनी नगर के प्रबुद्ध जनों को भी इस अवसर पर 22 जनवरी को निकट के मंदिर में आने का आमंत्रण दिया गया, कटनी नगर एवं जिले के प्रत्येक वार्ड एवं मोहल्ले में घर-घर जाकर के रामसेवकों की टोलियां 22 जनवरी की तैयारी में अनवरत लगी हुई है।








