
कटनी। नगर में चार्तुमास कर रही आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज नवाचार समय सागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या प.पू.श्री 105 भावनामति माता जी का संघ सहित। धर्मयात्रा के साथ श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिग.जैन हाऊसिंग बार्ड में आगमन हुआ।
इस अवसर पर आर्यिका संघ के पावन सानिध्य में शांतिधारा एवं पूजन करने का सौभााग्य श्रेयास जैन अशोक नगर, डाॅ. शिखर जैन-अलका जैन, बाबूलाल-संदेश जैन, सुभाषचंद शुभम जैन, कैलाशचंद-सीमा, अनमोल सोगानी, एडवोकेट-मिथलेश जैन, राजकुमार जैन, देवेन्द्र जैन, को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर स.सि.प्रसन्न कुमार, स.सि.संजय जैन, स.सि.संदीप जैन, योगेश जैन, पंकज जैन, दिलीप जैन, रोहित जैन, सार्थक जैन आयुष जैन के साथ धमानुरागी बन्धुओं ने धर्म सभा में उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया ।
इस अवसर पर पंचायत महासभा के अध्यक्ष संजय जैन एवं चार्तुमास धर्मप्रभावना समिति के संयोजक शरद सरावगी ने बतलाया कि आर्यिका संघ के परम सानिध्य मंें बडे़ मंदिर जी में प्रातः तत्वार्थ सूत्र, दोपहर में जैन धर्मशाला में आलाप पद्धति 2.30 ये 3.30 तक जिन सरस्वती जी की क्लासों के साथ शाम 6.30 बजे से शांतिधारा उच्चारण की क्लास लगती है। चार्तुमास धर्म प्रभावना समिति के सह-संयोजक अरविन्द्र जैन-कोयला ने समस्त धर्मप्रेमी बन्धुओं एवं माताओं बहनों ने समय पर पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।








