Site icon Yashbharat.com

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में हुआ भव्य महामस्तकाभिषेक, 108 कलशों से हुआ श्रीजी का अभिषेक

20260103 215336 scaled

कटनी। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में हुआ भव्य महामस्तकाभिषेक, 108 कलशों से हुआ श्रीजी का अभिषेक। कटनी स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में शुक्रवार प्रातःकाल श्रीजी का भव्य महामस्तकाभिषेक श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर 108 कलशों द्वारा श्रीजी का अभिषेक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम में प्रथम कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य अध्यक्ष पवन कुमार–अमन कुमार, शरद कुमार–सतीश कुमार (पाटन), सतीश मोदी–राकेश मोदी, राजा सरावगी, अजय कुमार–अतुल कुमार पहाड़ी, अध्यक्ष संजय जैन, आदित्य जैन, राकेश कुमार–दीपक जैन ट्रांसपोर्ट तथा कोमलचंद–सजीव कुमार (नगर निगम) को प्राप्त हुआ। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत रहा।

जैन पंचायत महासभा के अध्यक्ष संजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस जैन पंचायत के तत्वावधान में श्रद्धालुओं का एक दल बस द्वारा अतिशय क्षेत्र कुण्डलपुर पहुंचा, जहां उन्होंने बड़े बाबा के दर्शन किए। दर्शन उपरांत श्रद्धालुओं ने प.पू. श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज को श्रीफल अर्पित कर कटनी आगमन का विनम्र अनुरोध किया। कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने धर्म लाभ लेते हुए आयोजन की सराहना की और जैन धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Exit mobile version