Monday, April 6, 2026
Latest:
Latestkatni

बार्डस्ले सीनियर सेकेंडरी स्कूल की श्रेया ने 12वीं में 90.2 प्रतिशत से किया टॉप

कटनी। बार्डस्ले सीनियर सेकेंडरी स्कूल की श्रेया ने 12वीं में 90.2 प्रतिशत से टॉप किया। जिला मुख्यालय से लगे शहरी ग्राम अमकुही के प्रतिष्ठित नागरिक एवं पटवारी रवीन्द्र तिवारी व शिक्षिका सुषमा तिवारी सुपुत्री प्रतिभावान श्रेया तिवारी ने सीबीएससी कक्षा 12वीं में मिशन चौक स्थित बार्डस्ले इंग्लिश मीडियम स्कूल से 90.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ श्रेणी हासिल की है।

छात्रा ने विद्यालय परिवार व तिवारी परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों एवं गुरूजनों को दिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम