Wednesday, April 8, 2026
Latest:
Latest

हाईस्कूल की परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले 4 प्राचार्याे पर गि‍री गाज, कारण बताओ सूचना पत्र जारी

कटनी । हाईस्कूल की परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले 4 प्राचार्याे पर गि‍री गाज, कारण बताओ सूचना पत्र जारी कि‍या गया। अमाध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की वर्ष 2024 में हाई स्कूल की मुख्य परीक्षा में उन्नत परीक्षा परिणाम तथा शैक्षणिक गुणवत्ता हेतु सार्थक प्रयास नहीं किये जाने के कारण जिले का परीक्षा परिणाम प्रभावित होने  तथा 30 प्रतिशत से कम होने को लापरवाही तथा कर्तव्यों के प्रति उदासीनता मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह द्वारा जिले के चार शासकीय विद्यालयों के प्रभारी प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम